किसान न्याय योजना की किस्त कल होगी जारी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 27 Sep 2023 03:23 PM
किसान न्याय योजना की किस्त कल होगी जारी…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तसीगढ़ के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। किसान न्याय योजना की किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि 1 नवम्बर को मिलने वाली किसान न्याय योजना की किस्त कल जारी होगी।

बताया जा रहा है कि आचार संहिता से पहले राशि जारी की जा रही है। 24 लाख से ज्यादा किसानों को ये राशि मिलेगी। इसके साथ ही कल मजदूर न्याय योजना की राशि भी जारी की जाएगी। भाटापारा में कल राज्य सरकार का सम्मेलन होने वाला है, जिसमें AICC चीफ मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। इस सम्मेलन में CM भूपेश बघेल, PCC प्रभारी कुमारी सैलजा, दीपक बैज और सभी मंत्री भी शामिल होंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav