देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,423 दर्ज की गई…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 04 Jan 2024 12:56 PM
देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,423 दर्ज की गई…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 760 नए मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,423 दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में केरल और कर्नाटक में संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना है।
कोरोना वायरस के नए स्वरूप के सामने आने और ठंड के मौसम की स्थिति के कारण पांच दिसंबर के बाद कोविड-19 के मामलों में इजाफा हुआ।

वर्ष 2020 में महामारी की शुरुआत के बाद इसके चरम पर पहुंचने के दौरान संक्रमितों की दैनिक संख्या लाखों में थी। महामारी की शुरुआत के बाद से करीब चार साल में देश भर में 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और संक्रमण से 5.3 लाख लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है। संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav