देवभोग से रायपुर आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो की हालत गंभीर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 22 Oct 2024 11:47 AM
देवभोग से रायपुर आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो की हालत गंभीर…

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 82?

ऑडियो सुनें

गरियाबंद: घने कोहरे की वजह से आज सुबह देवभोग से रायपुर जा रही यात्री बस नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 10 यात्रियों को चोट आई है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है.

जानकारी के अनुसार, महेश बस सर्विस की बस देवभोग से रायपुर आ रही थी. रास्ते में घने कोहरे की वजह से पथरी नाला के पास मोड़ पर बस पलट गई. हादसे के वक्त बस में 20 यात्री सवार थे, जिनमें से 10 यात्रियों को चोट आई है.

दुर्घटना में दो यात्रियों का पैर टूट गया है. नजदीक में कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने की वजह से तमाम घायलों को मैनपुर लाया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद इंदागांव पुलिस मौक पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav