मेक्सिको के राष्ट्रपति ने इक्वाडोर के साथ अपने देश के राजनयिक संबंध समाप्त करने की घोषणा की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 06 Apr 2024 11:12 AM
मेक्सिको के राष्ट्रपति ने इक्वाडोर के साथ अपने देश के राजनयिक संबंध समाप्त करने की घोषणा की…

ऑडियो सुनें

क्विटो: क्विटो स्थित मेक्सिको के दूतावास में पुलिस के घुसने की घटना के बाद मेक्सिको के राष्ट्रपति ने शुक्रवार शाम को कहा कि उनका देश इक्वाडोर के साथ राजनयिक संबंध समाप्त करेगा।

इक्वाडोर और मेक्सिको के बीच राजनयिक दरार उस समय और गहरी हो गई थी जब इक्वाडोर के पुलिस अधिकारियों ने देश की राजधानी क्विटो में स्थित मेक्सिको के दूतावास में जबरन घुसकर इक्वाडोर के पूर्व उपराष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास को हिरासत में ले लिया था। जॉर्ज ग्लास ने मेक्सिको के दूतावास में राजनीतिक शरण दिए जाने का अनुरोध किया था।

इस घटनाक्रम के बाद मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर ने इक्वाडोर के साथ राजनयिक संबंध समाप्त करने की घोषणा की।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO : परीक्षा हाल में नकल करते दिखा साहिल वाकोडे तो प्रोफेसर ने मोबाइल जब्त किया और परीक्षा से बाहर कर दिया, गर्लफ्रेण्ड को फोन करके मानी अपनी गलती, IIT बॉम्बे सुसाइड केस नए मोड़ पर
  2. 2 PSC घोटाला : एक पद की कीमत 65 लाख, तीन करोड़ से अधिक मिले, सोनवानी के एनजीओ को सीएसआर फण्ड से मिला 45 लाख, ईडी ने आरोप पत्र पेश किया
  3. 3 No UPI Day : व्यापारियों ने यूपीआई टैक्स का किया विरोध, ग्राहकों से मांगा कैश, क्यूआर कोड स्कैनर को काले कपड़े से ढंककर विरोध जताया
  4. 4 राजधानी से सटे बिरगांव को 135 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 82 करोड़ से बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सर्वे के बाद मिलेंगे जमीन के पट्टे, सीएम विष्णु देव साय की सौगात
By Nandkishoryadav