टैक्सी चालक, पुलिस की मुस्तैदी ने अटल सेतु से समुद्र में गिर रही महिला की जान बचाई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 17 Aug 2024 12:37 PM
टैक्सी चालक, पुलिस की मुस्तैदी ने अटल सेतु से समुद्र में गिर रही महिला की जान बचाई
ऑडियो सुनें

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक टैक्सी चालक और चार यातायात पुलिसर्किमयों की मुस्तैदी ने 56 वर्षीय महिला की जान बचा ली, जो अटल सेतु से अरब सागर में गिरने वाली थी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले पुल पर नाटकीय ढंग से महिला को बचाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है। शुक्रवार को रात करीब सात बजे मुलुंड निवासी रीमा मुकेश पटेल एक टैक्सी से अटल सेतु पहुंची और न्हावा शेवा की ओर गाड़ी रुकवाई। वह पुल के किनारे की रेंिलग पर बैठ गई।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में टैक्सी चालक को महिला के बगल में खड़े हुए देखा जा सकता है। इसके बाद पुलिस का एक गश्ती वाहन वहां रुकता है। पुलिस को देखकर महिला हड़बड़ा जाती है और अचानक समुद्र में गिरने लगती है।

वीडियो में दिखाई देता है कि टैक्सी चालक चंद सेकंड के भीतर नीचे गिर रही महिला के बाल पकड़ लेता है। तभी चार पुलिसकर्मी दौड़कर आते हैं और रेंिलग पर चढ़ जाते हैं। अधिकारी ने बताया, ‘‘एक पुलिसकर्मी नीचे झुक जाता है और महिला को किसी तरह पकड़ लेता है। इसके बाद चारों पुलिसकर्मी धीरे-धीरे खींचकर महिला को ऊपर ले आते हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘महिला ने कहा है कि वह पुलिस को नजदीक आता देखकर हड़बड़ाहट में संतुलन खो बैठी। न्हावा शेवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav