विश्व कप चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन हमारा लक्ष्य इस खिताब को जीतना: स्नेह राणा

महिला क्रिकेटरों के अनूठे टैटू : किसी ने हनुमान, किसी ने बंगाल टाइगर तो किसी ने बनवाया बाज

मुंबई/नयी दिल्ली. भारतीय स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला स्नेह राणा ने कहा कि घरेलू मैदान पर महिला एकदिवसीय विश्व कप खेलना चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन उनकी टीम यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने के लिए कमर कस चुकी है. टूर्नामेंट के सह-मेजबान भारत और श्रीलंका 30 सितंबर को गुवाहाटी में प्रतियोगिता के शुरुआती मैच में आमने-सामने होंगे. भारत ने अभी तक कभी विश्व कप नहीं जीता है.

राणा ने ‘जियोस्टार’ को बताया, ” हम घरेलू मैदान पर खेलने वाले वाले हैं. यह दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण होने वाला है. यह एक खास एहसास है. यह हरमन दीदी (हरमनप्रीत कौर) के लिए और भी खास है क्योंकि वह इतने सालों से क्रिकेट खेल रही हैं. हमारा लक्ष्य इस विश्व कप को जीतना है. ” कोच अमोल मजूमदार का पहला विश्व कप है. अनुभवी हरफनमौला दीप्ति शर्मा ने कहा कि यह मुख्य कोच अमोल मजूमदार के लिए भी एक ‘महत्वपूर्ण’ टूर्नामेंट होगा.

उन्होंने कहा, ”जब भी हम कोई द्विपक्षीय श्रृंखला खेलते हैं तो विश्व कप ट्रॉफी हमारे दिमाग में आती रहती है और यह अमोल मजूमदार सर का पहला विश्व कप है. ऐसे में यह महत्वपूर्ण और खास है.” उन्होंने कहा, ”हम भारत में दर्शकों से भरे स्टेडियम में खेलने जा रहे हैं और यह एक यादगार अभियान होने वाला है और हम इसके लिए तैयार हैं.” राणा और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष दोनों ने भारतीय खिलाड़ियों को ‘एक्सपोजर’ देने के लिए महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) को श्रेय दिया.

राणा ने कहा, ”यह हमें दुनिया भर के शीर्ष-श्रेणी के खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलने का मंच देता है. आपको शीर्ष विदेशी कोचों, उनकी रणनीतियों, उनकी सोच और अहम मौकों पर उनकी प्रतिक्रिया से सीखने को भी मिलता है.” ऋचा ने कहा, ”विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने से भी बहुत मदद मिलती है. उनकी योजनाएं और रणनीतियां बहुत अलग हैं और यह जानने से मुझे फायदा होता है. यह मुझे समझने में मदद करता है कि अगर मैं उनके साथ या उनके खिलाफ खेलती हूं तो उनकी रणनीति को अंदाजा लगा सकती हूं.”

महिला क्रिकेटरों के अनूठे टैटू : किसी ने हनुमान, किसी ने बंगाल टाइगर तो किसी ने बनवाया बाज

विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले सप्ताह आखिरी वनडे मैच में 72 रन बनाने वाली भारत की अनुभवी हरफनमौला दीप्ति शर्मा ने बताया कि विपरीत परिस्थतियों में बायें हाथ पर बने हनुमानजी के टैटू से उन्हें ताकत और प्रेरणा मिलती है . दीप्ति ने कहा ,” मैने अपने बायें हाथ पर हनुमानजी का टैटू बनवा रखा है . जब भी जीवन में उतार चढाव आते हैं तो वह मुझे शक्ति देते हैं.” भारत के लिये 80 वनडे में 1891 रन बनाने के साथ 91 विकेट ले चुकी दीप्ति ने जियो हाटस्टार के ‘आफ द पिच’ कार्यक्रम में कहा ,”मैचों में भी जब मुझे समझ में नहीं आता कि क्या करूं तो उनके बारे में सोचती हूं . इससे मुझे शक्ति और आगे के बारे में सकारात्मक सोच मिलती है .” दीप्ति के 72 रन के बावजूद भारतीय टीम 413 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे वनडे में 43 रन से हार गई और श्रृंखला 1 .2 से गंवा दी .

अब भारत और श्रीलंका में होने वाले विश्व कप के पहले मैच में भारत को 30 सितंबर को गुवाहाटी में श्रीलंका से खेलना है. वहीं स्पिनर स्नेह राणा ने भी दो टैटू बना रखे हैं जिनमें से पहले पर ‘विरोधी’ और दूसरे पर ‘ तव धैर्यं तव बलम अस्ति’ लिखा है . इस बारे में उन्होंने कहा ,” हाल ही में मैने एक टैटू बनवाया है जिस पर विरोधी लिखा है जिसके मायने हैं किसी मकसद से बागी . अगर हालात मेरे खिलाफ हैं तो मैं उनसे पार पाना चाहती हूं .” भारत के लिये 22 वनडे और 22 टी20 खेल चुकी 31 वर्ष की इस खिलाड़ी ने कहा ,” इसके अलावा एक और टैटू पर तव धैर्यं तव बलम अस्ति’ लिखा है जो संयम रखने में मदद करता है . मैने पिंडली पर शेर और बाज का टैटू भी बनवाया है . शेर साहस, नेतृत्व और स्वतंत्रता के लिये जबकि बाज अपने तेज गेंदबाज और चौकस नजर के लिये .” सोलह बरस की उम्र में 2020 में भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने वाली हरफनमौला रिचा घोष ने बायें हाथ पर बाघ (बंगाल टाइगर) का टैटू बनाया है .

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली घोष ने कहा ,” यह खास है क्योंकि बंगाल टाइगर है और मैं भी बंगाल से हूं .” उन्होंने कहा ,” भारत के लिये खेलने से पहले बंगाल की अपनी एक सीनियर प्रतिभा राणा के साथ यात्रा करते समय उन्होंने मेरे हाथ पर बाघ का स्कैच बनाया . मैने अपने परिवार से कहा कि अगर भारतीय टीम में मेरा चयन हो गया तो मैं स्थायी टैटू बना लूंगी .”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button