स्टार बनने का न तो सपना है और न ही कोई मंशा : राजीव खंडेलवाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Jun 2023 08:08 PM
स्टार बनने का न तो सपना है और न ही कोई मंशा : राजीव खंडेलवाल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. ‘आमिर’ और ‘शैतान’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय कर चुके राजीव खंडेलवाल का कहना है कि कहानी और माध्यम के बीच बने रहने की क्षमता स्टारडम से अधिक महत्वपूर्ण है और इसलिये उनका न तो स्टार बनने का सपना है और न ही कोई मंशा .
अपने शानदार अभिनय की बदौलत बड़े पर्दे पर एक खास जगह बनाने वाले अभिनेता फिलहाल अली अब्बास जाफरी के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर ”ब्लडी डैडी” में एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं . यह एक्शन थ्रिलर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रर्दिशत हुआ है .

राजीव ने पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ”मेरे शब्दकोश में ‘स्टार’ जैसा कोई शब्द नहीं है. स्टार बनने का न तो मेरा कभी सपना रहा है और न ही मेरी मंशा .” उन्होंने कहा, ”व्यावसायिक दुनिया में यह माना जाता है कि हर किसी का अंतिम लक्ष्य स्टार बनना होना चाहिए. मेरा आखिरी लक्ष्य स्टार बनना नहीं है . मेरे सिर पर पहले से एक स्टार है क्योंकि मैं सभी माध्यमों में काम कर रहा हूं .” माध्यम से अभिनेता का मतलब मनोरंजन के विभिन्न प्लेटफॉर्म से है, जैसे टीवी, फिल्म, ओटीटी और थियेटर इत्यादि .
राजीव ने कहा कि उन्होंने इन सब में काम किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu