जो धरना प्रदर्शन करते हैं वे वास्तविकता में किसान नहीं होते : भाजपा नेता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 11 Feb 2024 07:40 PM
जो धरना प्रदर्शन करते हैं वे वास्तविकता में किसान नहीं होते : भाजपा नेता
ऑडियो सुनें

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव रामनरेश तिवारी ने रविवार को कहा कि जो धरना-प्रदर्शन करते हैं वे वास्तविकता में किसान नहीं होते और वे राष्ट्र के प्रति चिंतन और विचार नहीं करते है. किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान की ओर इशारा करते हुए तिवारी ने कहा, ” जो धरना प्रदर्शन करते हैं वो वास्तविकता में किसान नहीं होते. वो राष्ट्र के प्रति चिंतन और विचार नहीं करते है उनके मन के अंदर व्यक्तिगत आकांक्षाएं पूरी नहीं होती है उसके लिये कार्य करते है.”

तिवारी ने रविवार को भाजपा मुख्यालय पर संवाददाताओं से कहा, ” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार कभी लुभाने का काम नहीं करती है. हम कभी झूठे वादे नहीं करते है. हमने जो कहा उसे करके दिखाया.” उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित शुक्रताल से दोपहर साढ़े 12 बजे किसान मोर्चा के अभियान ”ग्राम परिक्रमा यात्रा” का शुभारंभ करेंगे.

इस अभियान का जिम्मा भाजपा किसान मोर्चा को सौंपा गया है. इसी कड़ी में भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान में भी 12 फरवरी से ”ग्राम परिक्रमा यात्रा” की शुरुआत करेगा. इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने के लिए मोर्चा ने प्रदेश और जिला स्तर पर समितियां गठित कर दी हैं. तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी देशभर में ”ग्राम परिक्रमा यात्रा” निकाल रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu