जो भगवान राम को ‘काल्पनिक’ कहते थे, वह अब ‘जय सिया राम’ के नारे लगा रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 16 Feb 2024 08:33 PM
जो भगवान राम को ‘काल्पनिक’ कहते थे, वह अब ‘जय सिया राम’ के नारे लगा रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

रेवाड़ी/जयपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर पर कांग्रेस के रुख को लेकर शुक्रवार को उसकी आलोचना की और कहा कि जो लोग भगवान राम को ‘काल्पनिक’ कहते थे और मंदिर निर्माण नहीं चाहते थे, वे भी अब ‘जय सिया राम’ के नारे लगा रहे हैं. हरियाणा के रेवाड़ी में अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखने और कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने आज दुनिया में नई ऊंचाइयों को छुआ है और यह लोगों के आशीर्वाद से संभव हुआ है.

इस सप्ताह संयुक्त अरब अमीरात और कतर की अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को अब दुनिया के हर कोने से जो सम्मान मिल रहा है, वह केवल मोदी का नहीं है बल्कि हर भारतीय का है. दुनिया में भारत की बढ.ती साख, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और पूर्व सैनिकों को ‘वन रैंक-वन पेंशन’ दिए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने देश को जो ‘गारंटी’ दी वह पूरी की है और वह अपने तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने की ‘गारंटी’ पूरी करेंगे.

प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों से कांग्रेस ने संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने में बाधाएं पैदा कीं लेकिन भाजपा ने इसे हटाने की गारंटी थी. मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर उस गारंटी को भी पूरा किया. उन्होंने कहा, ”देश की इच्छा थी की अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो. आज पूरा देश भव्य राम मंदिर में विराजे राम लला के दर्शन कर रहा है. और तो और… कांग्रेस के जो लोग हमारे भगवान राम को काल्पनिक बताते थे, जो कभी नहीं चाहते थे कि प्रभु राम का मंदिर बने अयोध्या में… वह भी जय सियाराम बोलने लगे हैं.”

अयोध्या में राम लला के विग्रह का प्राण प्रतिष्ठा समारोह पिछले महीने प्रधानमंत्री की उपस्थिति में आयोजित किया गया था. शीर्ष कांग्रेस नेता प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दूर रहे. पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चुनावी फायदे के लिए इसे एक ‘राजनीतिक परियोजना’ बना रही है जबकि धर्म एक ‘निजी मामला’ है. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी आज ‘एक परिवार’ के मोह में अपने इतिहास के ‘सबसे दयनीय’ दौर से गुजर रही है और आज उसकी स्थिति ऐसी हो गई है कि उसके पास कार्यकर्ता तक नहीं बचे.

उन्होंने कहा, ”एक परिवार के मोह में फंसी कांग्रेस… हरियाणा में भी वही हाल है…आज अपने इतिहास के सबसे दयनीय दौर से गुजर रही है. उनके नेता से अपना एक स्टार्टअप नहीं संभल रहा है और यह लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं.” प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस की हालत यह हो गई है कि उसके पुराने नेता एक-एक करके पार्टी छोड़कर जा रहे हैं और जिन्होंने कभी इनके साथ आने का इरादा किया था, वह भी इनसे भाग रहे हैं.

उन्होंने कहा, ”आज स्थिति यह है कि कांग्रेस के पास अपने कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं. जहां कांग्रेस सरकार में है, वहां इनसे अपनी सरकार भी नहीं संभल रही है.” कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा किए गए वादों का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि आज दोनों राज्यों में इनकी सरकारें हैं लेकिन वे वादों को पूरे नहीं कर पा रहे हैं.

उन्होंने कहा, ”आज हिमाचल में लोगों को वेतन और पेंशन देने तक में मुश्किलें आ रही हैं. वहीं, कर्नाटक में विकास की योजनाओं पर भी कांग्रेस सरकार काम नहीं कर पा रही है.” प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस का कुशासन है और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों का सुशासन है.

उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले 10 वर्ष से ‘डबल इंजन’ सरकार है और आज वह तेजी से विकास कर रहा है व गरीब कल्याण की कई योजनाओं का शत-प्रतिशत अमल करने वाले राज्यों में अव्वल रहा है. मोदी ने कहा कि 2014 के आम चुनाव के लिए भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उन्होंने सितंबर 2013 में रेवाड़ी में पहला कार्यक्रम किया था. उन्होंने दावा किया कि जनता के आशीर्वाद से इस बार भाजपा को 370 और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 पार सीट मिलेंगी.

उन्होंने कहा, ”लोकतंत्र में सीटों का महत्व तो है ही लेकिन मेरे लिए उसके साथ-साथ जनता-जनार्दन का आशीर्वाद बहुत बड़ी पूंजी है. आज भारत पूरी दुनिया में नई ऊंचाई पर पहुंचा है तो यह आप सबके आशीर्वाद के कारण ही हुआ है.” उन्होंने कहा, ”पिछले 10 वर्ष में भारत 11 नंबर से ऊपर उठकर पांचवें नंबर की आर्थिक महाशक्ति बना है. अब मुझे अपने तीसरे कार्यकाल में… आने वाले सालों में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाना है.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना बहुत जरूरी है और यह तभी विकसित होगा जब यहां आधुनिक सड़के बनेंगी, रेलवे का आधुनिक नेटवर्क होगा और जब यहां बड़े और अच्छे अस्पताल होंगे.” मोदी ने कहा, ”आज मैंने रेवाड़ी में एम्स का शिलान्यास किया है और इसका लोकार्पण भी मेरे हाथों ही होगा.” कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उसका ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ सिर्फ एक ही परिवार के हित को देशवासियों के हित से ऊपर रखने का, घोटालों का सेना और सैनिक दोनों को कमजोर करने का रहा है.

उन्होंने कहा, ”यह बातें याद रखना जरूरी है. आज भी कांग्रेस की टीम वही है. नेता वही हैं और नीयत भी वही है. और उनकी निष्ठा एक ही परिवार के प्रति है. नीतियों में लूट और भ्रष्टाचार है.” उन्होंने कांग्रेस पर अपने खिलाफ लगातार साजिशें रचने का आरोप लगाया और कहा कि इस बार भी उसने उनके खिलाफ सारे मोर्चे खोल दिए हैं लेकिन देश की जनता का सुरक्षा कवच उसकी मंशा को विफल कर देता है.

मोदी ने रेवाड़ी में एम्स की आधारशिला रखी, 9750 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रेवाड़ी में अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी और 9,750 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. ये परियोजनाएं शहरी परिवहन, स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन क्षेत्र की हैं.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के लिए हरियाणा का विकसित होना बहुत जरूरी है और इसी को ध्यान में रखते हुए आज रेवाड़ी में राज्य की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है. मोदी ने कहा, ”हरियाणा की डबल इंजन सरकार वैश्विक स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है. बीते 10 वर्षों में हरियाणा में संपर्क से लेकर जनसुविधाओं तक का अभूतपूर्व विकास हुआ है.” रेवाड़ी में एम्स 203 एकड़ में निर्मित होना है और इस पर 1,650 रुपये की लागत आएगी. इसमें 720 बिस्तरों का अस्पताल, 100 सीट क्षमता का मेडिकल कॉलेज, 60 सीटों का र्निसंग कॉलेज और 30 बिस्तरों के साथ आयुष ब्लॉक होगा.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत स्थापित यह एम्स हरियाणा के लोगों को व्यापक गुणवत्ता और समग्र देखभाल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा. यहां कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रो-एंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, र्सिजकल ऑन्कोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी सहित अन्य देखभाल सेवाएं उपलब्ध होंगी.

संस्थान में गहन देखभाल इकाई, आपातकालीन और ट्रॉमा यूनिट, सोलह मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, डायग्नोस्टिक प्रयोगशालाएं, ब्लड बैंक, फार्मेसी आदि की सुविधाएं भी होंगी. बयान में कहा गया कि हरियाणा में एम्स की स्थापना हरियाणा के लोगों को व्यापक, गुणवत्तापूर्ण और समग्र देखभाल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला भी रखी, जिसे लगभग 5,450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा.

करीब 28.5 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली यह परियोजना मिलेनियम सिटी सेंटर को उद्योग विहार फेज-5 से जोड़ेगी और साइबर सिटी के पास मौलसारी एवेन्यू स्टेशन पर रैपिड मेट्रो रेल गुरुग्राम के मौजूदा मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेगी. बयान के मुताबिक, यह परियोजना लोगों को विश्वस्तरीय पर्यावरण के अनुकूल त्वरित शहरी परिवहन प्रणाली प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र में नवनिर्मित अनुभव केंद्र ज्योतिसर का उद्घाटन किया. यह अनुभवात्मक संग्रहालय लगभग 240 करोड़ की लागत से बनाया गया है. संग्रहालय 17 एकड़ में फैला है, जिसमें 100,000 वर्ग फुट से अधिक इनडोर स्थान शामिल है. यह महाभारत की महाकाव्य कथा और गीता की शिक्षाओं को जीवंत करेगा.

ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र वह पवित्र स्थल है जहां भगवान कृष्ण ने अर्जुन को भगवद गीता का शाश्वत ज्ञान प्रदान किया था. प्रधानमंत्री कई रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कुछ को राष्ट्र को सर्मिपत किया. जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई उनमें रेवाड़ी-कठुवास रेल लाइन (27.73 किलोमीटर), कठुवास-नारनौल रेल लाइन (24.12 किलोमीटर), भिवानी-डोभ भाली रेल लाइन (42.30 किलोमीटर) और मनहेरू-बवानी खेड़ा रेल लाइन (3150 किमी) का दोहरीकरण शामिल है.

प्रधानमंत्री ने रोहतक-मेहम-हांसी रेल लाइन (68 किलोमीटर) राष्ट्र को सर्मिपत किया. इससे रोहतक और हिसार के बीच यात्रा का समय कम होगा. उन्होंने रोहतक-मेहम-हांसी खंड पर ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई. इससे रोहतक और हिसार क्षेत्र में रेल संपर्क में सुधार होगा और रेल यात्रियों को फायदा होगा.

कांग्रेस के पास एक ही एजेंडा ‘मोदी विरोध’: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि वह न तो भविष्य को भांप सकती है और न ही भविष्य के लिए उसके पास कोई कार्ययोजना है. मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास एक ही एजेंडा ‘मोदी विरोध’ है और आज हर कोई कांग्रेस का साथ छोड़ रहा है क्योंकि वहां सिर्फ एक परिवार ही दिखता है.

मोदी ने ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा, ह्लकांग्रेस के पास एक ही एजेंडा है, मोदी विरोध, घोर मोदी विरोध. मोदी विरोध में ये ऐसी-ऐसी बातें फैलाते हैं, जिससे समाज बंट जाए. जब कोई पार्टी परिवारवाद के, वंशवाद के घोर कुचक्र में फंस जाती है, तो उसके साथ ऐसा ही होता है.ह्व उन्होंने कहा, ह्लआज हर कोई कांग्रेस का साथ छोड़ रहा है…सिर्फ एक परिवार ही वहां दिखता है. ऐसी राजनीति युवा भारत को बिलकुल प्रेरित नहीं करती.ह्व मोदी ने कहा, ह्लकांग्रेस के साथ एक बहुत बड़ी समस्या यह है कि वह दूरगामी सोच के साथ सकारात्मक नीतियां नहीं बना सकती. कांग्रेस न भविष्य को भांप सकती है और न ही भविष्य के लिए उसके पास कोई रोडमैप है.ह्व उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इसी सोच की वजह से भारत अपनी बिजली व्यवस्था को लेकर बदनाम रहता था.

‘एक परिवार’ के मोह में अपने इतिहास के ‘सबसे दयनीय’ दौर से गुजर रही है कांग्रेस: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी आज ‘एक परिवार’ के मोह में अपने इतिहास के ‘सबसे दयनीय’ दौर से गुजर रही है. यहां अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखने और 9,750 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई है कि उसके पास कार्यकर्ता तक नहीं बचे.

उन्होंने कहा, ”एक परिवार के मोह में फंसी कांग्रेस… हरियाणा में भी वही हाल है…आज अपने इतिहास के सबसे दयनीय दौर से गुजर रही है. उनके नेता से अपना एक स्टार्टअप नहीं संभल रहा है और यह लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं.” प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस की हालत यह हो गई है कि उसके पुराने नेता एक-एक करके पार्टी छोड़कर जा रहे हैं और जिन्होंने कभी इनके साथ आने का इरादा किया था, वह भी इनसे भाग रहे हैं.

उन्होंने कहा, ”आज स्थिति यह है कि कांग्रेस के पास अपने कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं. जहां कांग्रेस सरकार में है, वहां इनसे अपनी सरकार भी नहीं संभल रही है.” कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा किए गए वादों का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि आज दोनों राज्यों में इनकी सरकारें हैं लेकिन वे वादों को पूरे नहीं कर पा रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu