दिल्ली में तीन ‘ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट’ मार्गों का उद्घाटन

नयी दिल्ली. दिल्ली सरकार ने दिन में परीक्षा देने के लिए समय नहीं निकाल पाने वाले ड्राइंिवग लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए तीन ‘आॅटोमैटेड ड्राइंिवग टेस्ट’ (स्वचालित चालन परीक्षा) मार्गों का उद्घाटन किया है, जहां लोग शाम को परीक्षा दे सकते हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने यहां मयूर विहार, शकूर बस्ती और विश्वास नगर में तीन मार्गों का उद्घाटन किया।
अधिकारी ने बताया कि परीक्षा देने के इच्छुक लोग शाम पांच बजे से शाम सात बजे के बीच इसके लिए समय ले सकेंगे। अधिकारी ने बताया कि इसके लिए पहले से समय लिए बिना परीक्षा नहीं ली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button