फिल्म ‘गुडबाय’ के रिलीज वाले दिन टिकट की कीमत 150 रुपये तय की गई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 03 Oct 2022 01:59 PM
फिल्म ‘गुडबाय’ के रिलीज वाले दिन टिकट की कीमत 150 रुपये तय की गई
ऑडियो सुनें

मुंबई: फिल्म ‘‘गुडबाय’’ के निर्माताओं ने सोमवार को कहा कि फिल्म के रिलीज वाले दिन इसकी टिकट की कीमत 150 रुपये रखी गई है। गुड कंपनी के साथ मिलकर बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रर्दिशत होगी। इसमें बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार नजर आएंगे।

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने ट्विटर पर एक छोटा वीडियो साझा किया, जिसमें बच्चन टिकट की कीमत संबंधी घोषणा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बच्चन ने कहा, ‘‘हमारी फिल्म ‘गुडबाय’ सात अक्टूबर को आपके करीबी सिनेमाघर में आ रही है। हमने तय किया है कि सात अक्टूबर को फिल्म का टिकट खास होगा, जो 150 रुपये में उपलब्ध होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, कृपया अपने परिवार के साथ नजदीकी थिएटर में फिल्म देखने जाएं। वहां मिलते हैं!’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav