‘तितली उड़ी’ की गायिका शारदा का 89 साल की उम्र में निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Jun 2023 09:37 PM
‘तितली उड़ी’ की गायिका शारदा का 89 साल की उम्र में निधन
ऑडियो सुनें

मुंबई. हिन्दी फिल्म ‘सूरज’ (1966) के गीत ‘तितली उड़ी’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली गायिका शारदा का बुधवार को उनके आवास पर निधन हो गया. गायिका की बेटी सुधा मदेरिया ने बताया कि वह कैंसर से जूझ रही थीं. शारदा 89 वर्ष की थीं. पेशे से गायिका मदेरिया ने पीटीआई/भाषा को बताया, ”आज सुबह मुंबई में अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली. उनका पिछले करीब छह महीने से (कैंसर का) इलाज चल रहा था.” मदेरिया ने अपनी मां के निधन की सूचना पहले इंस्टाग्राम पर साझा की.

उन्होंने लिखा, ”बेहद दुख के साथ मेरा भाई शम्मी राजन और मैं अपनी प्यारी मां, गायिका शारदा राजन की कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन की सूचना साझा कर रहे हैं. 25-10-1933 से 14-06-2023. ओम शांति.” शारदा के नाम से प्रसिद्ध शारदा राजन 1960 और 1970 के दशक में हिन्दी फिल्म जगत में सक्रिय रहीं. उनका सबसे लोकप्रिय गीत 1966 में आयी फिल्म ‘सूरज’ का ‘तितली उड़ी’ था. शारदा को 1970 में आयी फिल्म ‘जहां प्यार मिले’ में हेलेन पर फिल्माए गए गीत ‘बात जरा है आपस की’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला था.

उनके अन्य लोकप्रिय गीतों में फिल्म एन इविनंग इन पेरिस का ”ले जा ले जा ले जा मेरा दिल”, फिल्म गुमनान का गीत ” आ आयेगा कौन यहां ”, फिल्म दिल दौलत दुनिया का गीत ” मस्ती और जवानी हो उमर बड़ी मस्तानी हो” और फिल्म सपनों का सौदागर का गीत ” तुम प्यार से देखों” शामिल है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu