आज छत्तीसगढ़ के कई जिलो में झमाझम बारिश की संभावना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 18 Aug 2023 10:26 AM
आज छत्तीसगढ़ के कई जिलो में झमाझम बारिश की संभावना…
ऑडियो सुनें

रायपुर: हफ्तेभर के ब्रेक के बाद कल रायपुर में बीती शाम झमाझम बारिश हुई। कुछ दिनों पहले राजधानी रायपुर समेत कई इलाको में उमस ने लोगों को परेशान किया। लेकिन अब छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाब में नजर आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दो दिनों के बाद बारिश में फिर से ब्रेक लगने वाला है। राजधानी में बीती शाम हुई बारिश से मौसम में बदलाव नजर आया पिछले कुछ दिनों से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था तो कल हुई बारिश ने उमस से राहत पहुंचाई।

आज भी अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। तो वहीं बस्तर, रायपुर, दुर्ग के कुछ संभाग के कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि बंगाल की खाड़ी में निम्नदाब का क्षेत्र बनने के कारण ही बारिश हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक दो दिनों तक ही अच्छी बारिश हो सकती है। इसके दो दिनों बाद फिर से बारिश में ब्रेक लगने की आशंका जताई जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav