आज का भारत स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर है: बिरला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 14 Aug 2025 07:29 PM
आज का भारत स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर है: बिरला
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर बृहस्पतिवार को कहा कि आज का भारत स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर है. उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. बिरला ने अपने संदेश में कहा, ”15 अगस्त का यह दिन हर भारतीय के हृदय में गौरव, और आत्मसम्मान का भाव जगाता है. आज वह दिन है जब हम अपने अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और राष्ट्रनायकों का आभार व्यक्त करते हैं जिनके संघर्ष, त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण हमें आज.ादी मिली.”

उन्होंने कहा कि यह देशवासियों के लिए गौरव का विषय है कि आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ”हम विज्ञान, चिकित्सा, तकनीक, अंतरिक्ष, खेल जैसे क्षेत्रों में विश्व के अग्रणी देश के रूप में उभरे हैं. आज का भारत स्वाभिमानी भारत है, आत्मनिर्भर भारत है.”

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu