पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मूसलाधार बारिश, सात लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 31 Mar 2024 07:35 PM
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मूसलाधार बारिश, सात लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

पेशावर. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बीते 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के कारण कुछ घर गिरने से पांच बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. शनिवार को लगातार दूसरे दिन खैबर पख्तूनख्वा के बड़े हिस्से में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई. कबायली जिले बजौर में बारिश के कारण एक घर ढह जाने से तीन बच्चों समेत पांच लोग मलबे में दफन हो गए.

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने कहा कि शांगला जिले में मूसलाधार बारिश के कारण कमरे की छत गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई. बारिश ने खैबर कबायली जिले, पेशावर, नौशेरा और चारसद्दा जिलों में भी फसलों को नुकसान पहुंचाया है. जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत उपाय शुरू किए. अधिकारियों ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में, पूरे पाकिस्तान में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 37 लोग मारे गए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu