ओवरहेड तार टूटकर गिरने के बाद ट्रेन चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाया, दो लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 13 Nov 2023 12:36 PM
ओवरहेड तार टूटकर गिरने के बाद ट्रेन चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाया, दो लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

धनबाद: झारखंड के कोडरमा जिले में शनिवार को ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार टूट जाने के कारण दिल्ली जा रही एक ट्रेन के अचानक झटके से रुक जाने के चलते हुए हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर गोमो और कोडरमा रेलवे स्टेशन के बीच परसाबाद के पास तब हुई, जब पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के चालक ने ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार टूटने के बाद ट्रेन को रोकने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाया।

धनबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने कहा, ‘‘जैसे ही बिजली की आपूर्ति अचानक बंद हुई, ट्रेन को रोकने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाया गया और झटका लगने से दो लोगों की मौत हो गई।’’ जिस वक्त हादसा हुआ उस समय ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।

कुमार ने बताया कि दुर्घटनास्थल से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को डीजल इंजन से गोमो लाया गया और उसके बाद इलेक्ट्रिक इंजन से दिल्ली भेजा गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav