पुणे में मंदिर की जमीन पर बनाई गईं दो दरगाह: ज्ञानवापी विवाद के बीच मनसे का दावा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 23 May 2022 07:07 PM
पुणे में मंदिर की जमीन पर बनाई गईं दो दरगाह: ज्ञानवापी विवाद के बीच मनसे का दावा
ऑडियो सुनें

पुणे. ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के बीच, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुण्येश्वर मंदिर की जमीन पर दो दरगाह बनाई गई हैं. मनसे महासचिव अजय शिंदे ने रविवार को कहा कि उन्होंने ‘पुण्येश्वर मुक्ति’ अभियान शुरू किया है और उन्होंने लोगों से इस कदम में राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की लड़ाई का समर्थन करने की अपील की. शिंदे ने ज्ञानवापी मस्जिद के हालिया सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि ंिहदुत्व पर राज ठाकरे के रुख को देखते हुए सरकार की नींद टूटनी शुरू हो गई है.

उन्होंने कहा, ‘‘हम ज्ञानवापी की तरह पुणे में पुण्येश्वर मंदिर के लिए भी लड़ रहे हैं.’’ शिंदे ने दावा किया कि खिलजी वंश के शासक अलाउद्दीन खिलजी के एक कमांडर ने पुणे में पुण्येश्वर और नारायणेश्वर मंदिरों को ध्वस्त कर दिया था और बाद में इस जमीन पर दरगाहों का निर्माण किया गया था.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu