Dhan Kharidi : बिना फसल काटे 2 किसानों ने बेच डाला 7 लाख का धान, प्रशासन ने शुरू की जांच, व्यापारी की भूमिका पर सवाल, जांच शुरू

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 23 Nov 2026 05:38 PM
Dhan Kharidi : बिना फसल काटे 2 किसानों ने बेच डाला 7 लाख का धान, प्रशासन ने शुरू की जांच, व्यापारी की भूमिका पर सवाल, जांच शुरू
ऑडियो सुनें

नवभारत संवाददाता

पिथौरा. भुरकोनी धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी शुरू होते ही किसानों के खातों में बड़ी मात्रा में धान बिक्री दर्ज होने का मामला जांच के घेरे में आ गया है। खास बात यह है कि जिन किसानों के खातों में धान बेचा गया, उनमें से कुछ के खेतों में 22 नवंबर तक फसल खड़ी मिली है। शिकायत के बाद तहसीलदार सृज सृजल साहू एवं फूड इंस्पेक्टर हेमंत वर्मा जांच के लिए पहुंचे। किसानों के बयान लिए गए हैं तथा समिति प्रभारी को जवाब तलब किया गया है। खेतों का भौतिक सत्यापन कराने आरआई एवं पटवारी को भी जिम्मेदारी दी गई है।

भुरकोनी निवासी किसान सौरभ राज के खेड़ीगांव स्थित खसरा नंबर 390/1, रकबा 3.09 हेक्टेयर में धान की फसल अब भी खड़ी है। 22 नवंबर तक खेत में फसल की कटाई नहीं हुई है। इसके बावजूद धान खरीदी शुरू होने के पहले ही दिन 15 नवंबर को किसान के खाते में 400 कट्टा धान की बिक्री दर्ज की गई। बताया गया है कि उक्त धान का भुगतान भी किया जा चुका है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब खेत में फसल कटाई ही नहीं हुई थी तो खाते में 400 कट्टा धान कैसे पहुंचा? शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि व्यापारी द्वारा किसानों को झांसे में लेकर उनके खातों में रबी फसल का धान बेचा गया। आरोप यह भी है कि किसान व्यापारी के दबाव में धान को अपना बता रहे हैं, जबकि खेतों में फसल खड़ी है। यदि जांच में यह आरोप सही पाया जाता है तो व्यापारी की भूमिका भी गंभीर जांच का विषय होगी। वहीं समिति के शुरुआती खरीदी रिकॉर्ड को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

खरीदी शुरू होने के शुरुआती दिनों में किसानों के पास इतनी बड़ी मात्रा में धान उपलब्ध होना भी जांच का महत्वपूर्ण बिंदु है। समिति प्रभारी की भूमिका को लेकर भी शिकायतकर्ताओं ने संदेह जताया है और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। दूसरे किसान के खाते में 300 कट्टा: इसी तरह किसान नरेश ठाकुर के खसरा नंबर 680, 685 में किसानों के खातों का इस्तेमाल किसी व्यापारी का धान खपाने के लिए किए जाने की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारी तय करना प्रशासन के लिए चुनौती होगी।

क्योंकि धान बेचने वाला व्यापारी यदि पर्दे के पीछे रह जाता है तो रिकॉर्ड में किसान और खरीदी प्रक्रिया से जुड़े कमर्चारी ही जांच के दायरे में आते हैं। बहरहाल, प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। आरआई एवं पटवारी के भौतिक सत्यापन, किसानों के बयान और समिति से मांगे गए जवाब के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आएगी। अब देखना होगा कि खेत में खड़ी फसल और खातों में दर्ज धान की इस कथित विसंगति पर प्रशासन क्या कारर्वाई करता है। 748 एवं 860 की कुल 4.65 हेक्टेयर भूमि का धान खरीदी के लिए पंजीयन हुआ है। इन खसरों में भी पूरी फसल की कटाई नहीं हुई है। इसके बावजूद 19 नवंबर को उनके खाते में 300 कट्टा धान की बिक्री दर्ज होना बताया गया है। आरआई मुकेश साहू के अनुसार नरेश ठाकुर के चार खसरों में से केवल एक खसरे में धान कटाई हुई है।

नवभारत के पास खेत में खड़ी फसल की फोटो एवं वीडियो उपलब्ध है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group