न्यूजीलैंड में महिला फुटबॉल विश्वकप के पहले मैच से कुछ घंटे पूर्व गोलीबारी में दो लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 20 Jul 2023 03:06 PM
न्यूजीलैंड में महिला फुटबॉल विश्वकप के पहले मैच से कुछ घंटे पूर्व गोलीबारी में दो लोगों की मौत

ऑडियो सुनें

न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड में फीफा महिला विश्वकप प्रतियोगिता के पहले मैच से कुछ घंटों पहले बृहस्पतिवार को सुबह एक व्यक्ति ने यहां एक ऊंची निर्माणाधीन इमारत में गोलीबारी कर दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। हमलावर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। इस मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी तथा चार आम नागरिक घायल हुए हैं। यह गोलीबारी उन होटल के पास हुई, जहां नॉर्वे और अन्य देशों की फुटबॉल टीम ठहरी हुई हैं।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिप्किन्स ने बताया कि प्रतियोगिता निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय सुरक्षा को किसी प्रकार का खतरा नहीं है और यह हमला एक व्यक्ति का कृत्य प्रतीत होता है।

उन्होंने कहा ‘‘फीफा महिला विश्वकप प्रतियोगिता शाम को शुरु होने जा रही है, जाहिर है कि सबकी निगाहें आॅकलैंड पर हैं। सरकार ने सुबह प्रतियोगिता के आयोजकों से बात की और प्रतियोगिता अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।’’ पुलिस आयुक्त एंड्रयू कोस्टर ने बताया कि बंदूकधारी 24 वर्षीय व्यक्ति था जो इमारत स्थल में पहले काम करता था और उसने संभवत: वहां उसके काम से जुड़ी किसी घटना के चलते हमला किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav