गाजा में एक अस्पताल के शिविर पर इजराइली हवाई हमले में दो फलस्तीनियों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 31 Mar 2024 10:12 PM
गाजा में एक अस्पताल के शिविर पर इजराइली हवाई हमले में दो फलस्तीनियों की मौत
ऑडियो सुनें

दीर अल बलाह. मध्य गाजा में भीड़-भाड़ वाले एक अस्पताल के प्रांगण में एक शिविर पर हुए इजराइली हवाई हमले में दो फलस्तीनियों की मौत हो गई जबकि नजदीक ही काम कर रहे कुछ पत्रकारों समेत 15 अन्य लोग घायल हो गए. समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के एक संवाददाता ने दीर अल बलाह में अल-अक्सा शहीद अस्पताल में इस हवाई हमले और उसके बाद की स्थिति का फिल्मांकन किया, जहां हजारों लोगों ने युद्धग्रस्त क्षेत्र में अपने घरों को छोड़कर अन्यत्र शरण ली हुई है. हमले के दौरान महिलाएं और बच्चों समेत कई लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागते हुए चिल्लाने लगे.

इजराइली सेना ने कहा कि उसने इस्लामिक जिहाद आतंकवादी समूह के एक कमांड सेंटर पर हमला किया और दावा किया कि इस हमले से अस्पताल का कामकाज प्रभावित नहीं हुआ है. लगभग छह महीने पहले हमास-इजराइल के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से हजारों लोगों ने गाजा के विभिन्न अस्पतालों में शरण ली हुई है, क्योंकि वे उन्हें हवाई हमलों से अपेक्षाकृत सुरक्षित मानते हैं. इजराइल ने हमास और अन्य आतंकवादियों पर चिकित्सा सुविधाओं में और उसके आसपास सक्रिय होने का आरोप लगाया है, और इजराइली सैनिकों ने कई अस्पतालों पर छापेमारी भी की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu