यूसीसी, एनआरसी में समाज को बांटने की क्षमता, कर्नाटक के लोग भाजपा का प्रस्ताव खारिज करेंगे: चिदंबरम

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 May 2023 07:49 PM
यूसीसी, एनआरसी में समाज को बांटने की क्षमता, कर्नाटक के लोग भाजपा का प्रस्ताव खारिज करेंगे: चिदंबरम
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. ‘बजरंग दल विवाद’ के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को कहा कि कर्नाटक चुनाव से संबंधित उनकी पार्टी के घोषणा-पत्र में यह कतई नहीं कहा गया है कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनने की स्थिति में संगठन (बजरंग दल) पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, लेकिन नफरत फैलाने वाले सभी संगठनों के खिलाफ कानून के दायरे में ‘निर्णायक कार्रवाई’ किए जाने का वादा जरूर किया गया है.

चिदंबरम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा की जा रही आलोचनाओं को लेकर उस पर पलटवार करते हुए बजरंग दल की तुलना ‘बजरंगबली’ से किए जाने पर सवाल भी उठाया और पूछा कि इस ‘जादुई परिवर्तन’ की व्याख्या कैसे की जा सकती है

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu