हॉकी इंडिया महिला लीग नीलामी के पहले चरण में सबसे महंगी बिकी उदिता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 15 Oct 2024 08:32 PM
हॉकी इंडिया महिला लीग नीलामी के पहले चरण में सबसे महंगी बिकी उदिता
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय डिफेंडर उदिता दुहान हॉकी इंडिया महिला लीग के पहले चरण के लिये सबसे महंगी बिकी जिन्हें श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने मंगलवार को नीलामी में 32 लाख रूपये में खरीदा . नीदरलैंड की ड्रैग फ्लिकर यिब्बी यानसेन को ओडिशा वारियर्स ने 29 लाख रूपये में खरीदा. भारत की लालरेम्सियामी (बंगाल टाइगर्स , 25 लाख) , सुनेलिटा टोप्पो (दिल्ली एसजी पाइपर्स, 24 लाख), संगीता कुमारी (दिल्ली एसजी पाइपर्स , 22 लाख) पर भी अच्छी बोलियां लगी.

विदेशी खिलाड़ियों में बेल्जियम की चार्लोट एंजेलबर्ट (सूरमा हॉकी क्लब, 16 लाख) , जर्मनी की चार्लोट स्टापेनहोर्स्ट (सूरमा हॉकी क्लब, 16 लाख) और आस्ट्रेलिया की जेसलिन बार्टरम (ओडिशा वारियर्स , 15 लाख) अच्छे दाम पर खरीदी गई . अनुभवी स्ट्राइकर वंदना कटारिया को बंगाल टाइगर्स ने 10 . 5 लाख रूपये में खरीदा . भारतीय कप्तान सलीमा टेटे (20 लाख), इशिका चौधरी (16 लाख) और नेहा गोयल (10 लाख) को ओडिशा वारियर्स ने खरीदा. पूर्व कप्तान सविता (20 लाख), र्शिमला देवी (10 लाख) और निक्की प्रधान (12 लाख) को सूरमा हॉकी क्लब ने खरीदा. दिल्ली एसजी पाइपर्स ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवनीत कौर (19 लाख), युवा गोलकीपर बिछू देवी खारीबम (16 लाख) और दीपिका (20 लाख) को खरीदा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu