ड्रोन की एक आधुनिक सेना तैयार कर रहा है यूक्रेन लुहांस्क

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 25 Sep 2023 12:47 PM
ड्रोन की एक आधुनिक सेना तैयार कर रहा है यूक्रेन लुहांस्क
ऑडियो सुनें

रीजन: यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को 19 महीने होने को आए हैं और अब यूक्रेन सरकार अपनी ड्रोन युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए एक अरब डॉलर से अधिक खर्च करने की योजना बना रही है। लड़ाई के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल कई मायनों में बेहतर साबित होता है। चाहे खुफिया जानकारी लेने के लिए हो या बम गिराने के लिए, ड्रोन किफायती हैं और सैनिकों की जान बचाने वाले साबित हुए हैं। इसके अलावा ड्रोन पारंपरिक गोला बारूद की तुलना में अधिक सटीक हैं।

साथ ही इसका प्रभाव बेहद ज्यादा है मसलन युद्ध क्षेत्र की वास्तविक जानकारी,टैंक और पोतों को तबाह करने और रूस को रोकने में ये कारगर साबित हुए हैं। यूक्रेन के डिजिटल ट्रांस्फॉर्मेशन मंत्री मिखाइलो फेडरोव का कहना है कि सरकार अत्याधुनिक ह्यड्रोन की सेनाह्ण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसका महत्व इस साल के अंत तक स्पष्ट हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस साल 10,000 से अधिक नए ड्रोन पायलट प्रशिक्षित किए जा चुके हैं। फेडरोव ने कहा,ह्यह्य जल्द ही युद्ध का एक नया चरण शुरु होगा। दूसरी ओर रूसी सेना भी ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ाने पर विचार कर रही है। 2021 में यूक्रेन पर आक्रमण से पहले ही रूस ने तेजी से ड्रोन निर्माण शुरू किया था लेकिन अधिकारियों का मानना है कि यह पर्याप्त नहीं है। यूक्रेन भी तेजी से इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav