
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। किश्तवाड़ इलाके के डांगडुरु बांध के पास से तेज रफ्तार वाहन गुजर रहा था, उसी दौरान अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव दल की सहायता से वाहन में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद वाहर निकाला। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है, घटना की जांच कर रही है। वहीं शवों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।



