अनैतिक धर्मांतरण भारत की सांस्कृतिक पहचान के लिए खतरा: अखिल भारतीय संत समिति

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 Oct 2025 08:52 PM
अनैतिक धर्मांतरण भारत की सांस्कृतिक पहचान के लिए खतरा: अखिल भारतीय संत समिति
ऑडियो सुनें

ठाणे. एक धार्मिक संगठन के पदाधिकारी ने रविवार को कहा कि अनैतिक तरीकों से किया गया धर्म परिवर्तन भारत की सांस्कृतिक पहचान के लिए खतरा है. अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव स्वामी जितेंद्रानंदजी महाराज ने ठाणे में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की असली ताकत उसकी धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता में निहित है. उन्होंने कहा कि इस विविधता का आधार धार्मिक स्वतंत्रता है.

उन्होंने कहा कि इस स्वतंत्रता ने भारत को विश्व की सबसे प्राचीन और जीवंत सभ्यताओं में से एक बनाया, लेकिन अनैतिक धर्मांतरण के कारण यह खतरे में है. उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म का पालन और प्रचार करने का अधिकार देता है, लेकिन यह दबाव, लालच या छल के माध्यम से किसी पर धर्म थोपने की अनुमति नहीं देता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu