Union Budget 2024 Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू, थोड़ी देर में बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री

Union Budget 2024 Session Live Updates in Hindi

Union Budget 2024 Session Live Updates in Hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई यानी आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर रही हैं। इस बजट में करदाताओं को वित्त मंत्री से किसी बड़े राहत के एलान की उम्मीद है। बजट को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि आम बजट अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट होगा। यह पांच साल के लिए हमारी दिशा तय करने के साथ ही 2047 तक विकसित भारत की आधारशिला रखेगा।

Union Budget 2024: बजट को कैबिनेट से मिली मंजूरी
बजट को पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई है। थोड़ी देर में लोकसभा में बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री। बजट पेश किए जाने से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद पहुंचे।

Union Budget LIVE: संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट पेश किए जाने से पहले संसद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Union Budget: लोकसभा स्पीकर संसद भवन पहुंचे
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद भवन पहुंचे। थोड़ी देर में पेश होगा आम बजट।

Union Budget 2024: राजनाथ सिंह और अमित शाह संसद भवन पहुंचें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंच गए हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी संसद पहुंचे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

Budget Live: राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद संसद भवन पहुंचीं वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने के लिए अपनी टीम के साथ संसद पहुंचीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button