केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली रवाना हुए, राज्योत्सव का किया समापन, 67 लाख महिलाओं को दिए 632.40 करोड़

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 03 Nov 2026 09:52 PM
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली रवाना हुए, राज्योत्सव का किया समापन, 67 लाख महिलाओं को दिए 632.40 करोड़
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के भव्य समापन समारोह में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को रायपुर से रवाना हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर में आर्कमिटिस हास्पिटल का उदघाटन भी किया।

श्री शाह ने राज्योत्सव का समापन भाषण देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति इसको हमारी भाजपा सरकार जीवंत रखने के लिए बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक का आयोजन कर रही है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी की। डीबीटी के माध्यम से प्रदेश की 67 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 632.40 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित हुई।

स्वामी विवेकानंद विमानतल पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें सस्नेह विदाई दी। इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री के छत्तीसगढ़ आगमन और राज्योत्सव के समापन समारोह में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के लिए समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से आभार जताया।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस वर्ष राज्योत्सव का आयोजन नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में किया गया। तीन दिवसीय आयोजन में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं, जनजातीय परंपराओं और विकास की उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। राज्योत्सव के अंतिम दिन आयोजित समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। समापन समारोह में प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं और विकास यात्रा की झलक देखने को मिली। राज्योत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं और पारंपरिक विरासत को मंच प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 3 नवंबर को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। उनके दौरे का प्रमुख कार्यक्रम नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव का समापन समारोह था।

 

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group