अज्ञात विदेशी रथ उत्तरी आंध्र तट की ओर बहकर आया

श्रीकाकुलम. अजीबो गरीब दिखने वाला सुनहरे रंग का एक रथ आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय जिले श्रीकाकुलम में सांताबोम्मली के निकट बंगाल की खाड़ी में बुधवार सुबह बहकर आ गया, जिससे स्थानीय लोग हैरत में पड़ गए. मंदिर की तरह दिखने वाले रथ पर लिखे शब्दों के आधार पर पुलिस को संदेह है कि यह म्यांमा से आया हुआ हो सकता है. रथ पर दिनांक 16-01-2022 खुदा हुआ मिला.

स्थानीय लोगों ने इसे किनारे खींच लिया, जिसके बाद पुलिस ने इसे अपने नियंत्रण में ले लिया. किसी को यह अंदाजा नहीं है कि यह रथ इतनी दूर कैसे आ पहुंचा. चक्रवाती तूफान असानी के कारण वर्तमान में समुद्र की स्थिति ठीक नहीं है और संभवत: इसी कारण रथ बहकर यहां आ पहुंचा.

नौपाडा के पुलिस उप-निरीक्षक (एसआई) ने बताया कि रथ और इसकी संरचना पर लिखावट से पता चलता है कि यह मूल रूप से म्यांमा से आया हुआ हो सकता है. एसआई ने कहा, ‘‘यह टीन की चादर से बना है और इसे सुनहरे रंग से पेंट किया गया है. यह पहियायुक्त मंदिर जैसा दिखता है.’’ उन्होंने बताया कि रथ पर कोई नहीं था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button