नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन : CM बघेल ने कांकेर जिले को दी 866 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 06 Oct 2023 08:45 PM
नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन : CM बघेल ने कांकेर जिले को दी 866 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय कांकेर के गोविन्दपुर खेल मैदान में 06 अक्टूबर को आयोजित ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ में कांकेर जिले को 866 करोड़ रूपए के विकास कार्याें की सौगात दी. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रियंका गांधी शामिल हुई.

इन विकास कार्यों में 550.13 करोड़ रूपये के 277 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 316.03 करोड़ रूपये के 241 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं. साथ ही कार्यक्रम में जिले के 12 हजार 730 हितग्राहियों को लगभग 5.78 करोड़ रूपए की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री का वितरण किया गया. महासम्मेलन में भूमिपूजन-लोकार्पण किये जाने वाले कार्यों में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 84.22 करोड़ रुपये की लागत से 120 कार्यों का भूमिपूजन और 261.61 करोड़ रुपये की लागत के 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया. इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 427.46 करोड़ रूपए की लागत के 103 कार्यों का भूमिपूजन और 36.73 करोड़ रुपये की लागत के 91 कार्यों का लोकार्पण किया गया.

इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल ने कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 38.43 करोड़ की लागत के 54 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन 17.67 करोड़ की लागत के 64 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया. इन निर्माण कार्यों में प्रमुख रूप से छात्रावास भवन, सड़क, पुल-पुलिया, देवगुड़ी, उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम, प्रतीक्षालय, आंगनबाड़ी भवन, मुक्तिधाम, घोटुल, सामुदायिक शौचालय, सीड प्रोसेसिंग यूनिट, सामुदायिक एवं सामाजिक भवन, नल जल प्रदाय योजना, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, बाजार शेड निर्माण, रंगमंच सहित ऑडिटोरियम आदि का निर्माण कार्य शामिल है. ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ में मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों के द्वारा विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत कुल 12 हजार 730 हितग्राहियों को 5.78 करोड़ रूपए की सामग्री, ऋण स्वीकृति पत्रक, चेक, अनुदान, वन अधिकार मान्यता पत्र आदि का वितरण किया किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu