मनोरंजन का संपूर्ण पैकेज है वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ : शाहरुख खान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 10 Dec 2024 07:18 PM
मनोरंजन का संपूर्ण पैकेज है वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ : शाहरुख खान
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेता शाहरुख खान ने वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘बेबी जॉन’ का ट्रेलर देखने के बाद उसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह फिल्म मनोरंजन का संपूर्ण पैकेज है. ‘बेबी जॉन’ का निर्माण एटली ने किया है. एटली ने शाहरुख की हिट फिल्म ‘जवान’ का निर्देशन किया था. शाहरुख ने फिल्म के सभी कलाकारों और निर्देशक कलीस को इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं. ‘बेबी जॉन’ में वरुण के अलावा वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. एटली और उनकी पत्नी प्रिया मोहन ने पहली बार अपने बैनर ‘ए फॉर एप्पल’ के जरिये किसी हिंदी फिल्म का निर्माण किया है.

शाहरुख ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”क्या रोमांचक ट्रेलर है. बहुत बढि.या, वाकई फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार है…. कलीस आपकी फिल्म ‘बेबी जॉन’ आपकी तरह ही ऊर्जा और एक्शन से भरपूर है. एटली आगे बढि.ए और अब एक निर्माता के रूप में विजय प्राप्त कीजिए.” शाहरुख ने वरुण धवन के अलावा फिल्म के अन्य कलाकारों की भी प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं. ‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu