मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 29 Jun 2025 09:00 PM
मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बदायूं. बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र में एक मंदिर के परिसर में नमाज पढ़ने पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस क्षेत्राधिकारी के.के. तिवारी ने रविवार को बताया कि दातागंज थाना क्षेत्र के पापड़ गांव में ब्रह्मदेव देवस्थान नामक प्राचीन मंदिर के परिसर में एक युवक के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था और इसे देखकर कुछ हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जताया.

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और वीडियो में नमाज पढ़ते दिख रहे अली हसन नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और यह भी जानने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने अपनी मर्जी से वहां नमाज. पढ़ी है या किसी ने उससे वहां पर नमाज. अदा करने के लिए कहा था. स्थानीय लोगों और संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी की जाए और कड़े कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu