रतनपुर माँ महामाया मंदिर का वीडियो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शेयर किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 04 Oct 2024 10:15 AM
रतनपुर माँ महामाया मंदिर का वीडियो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शेयर किया
ऑडियो सुनें

रायपुर: रतनपुर माँ महामाया मंदिर का वीडियो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शेयर किया है। ।। जय माँ महामाया ।। पवित्र शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर आइए दर्शन करें, रतनपुर स्थित माँ महामाया के…. माँ महामाया की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

शारदीय नवरात्रि आरंभ हो चुके हैं। आज नवरात्रि की द्वितीया तिथि है। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि का आरंभ अश्विन माह की प्रतिपदा तिथि से होकर नवमी तिथि को समापन होता है। वहीं, अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाता है। नवरात्रि के 9 दिनों में नवदुर्गाओं की पूजा-आराधना के साथ कन्या पूजन का भी विशेष महत्व है।

धार्मिक मान्यता है कि कन्या पूजन के बाद ही नवरात्रि की पूजा संपूर्ण मानी जाती है। कन्या पूजन के लिए 9 कन्या और एक बटुक बुलाने की परंपरा है। कन्याओं को मां दुर्गा के 9 स्वरुपों का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि विधि-विधान से कन्या पूजन करने पर माता रानी अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखती हैं। घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav