राजस्थान: सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढा के विवादास्पद बयान का वीडियो वायरल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 11 Jul 2023 07:40 PM
राजस्थान: सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढा के विवादास्पद बयान का वीडियो वायरल
ऑडियो सुनें

जयपुर. अपने कई बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले राजस्थान के सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढा के एक और बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वह कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट, दोनों उनके पीछे भाग रहे हैं तो उनमें कुछ तो ‘क्वालिटी’ होगी.

यह कथित वायरल वीडियो सोमवार को झुंझुनू के गुढ़ागौड़जी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक कार्यक्रम का है. इसमें गुढा यह कहते हुए नजर आ रहे हैं,” ..सीता माता की सुंदरता की कोई कल्पना नहीं की जा सकती. उनके आकर्षण के कारण ही श्री राम और रावण जैसे अद्भुत इंसान पागल हो गये. उनकी सुंदरता की कल्पना ही नहीं की जा सकती. सीता माता तो सुंदर थीं.”

उन्होंने कहा ,”आज सचिन पायलट और गहलोत दोनों ‘भाग रहया है थारे भाई के लिये'(यानी भाग रहे हैं आपके भाई के लिए)ङ्घ तो (आपके भाई में) कोई ‘क्वालिटी’ तो होगी.” इस विवादित वीडियो के बारे में पूछे जाने पर गुढ़ा ने मंगलवार को कहा कि ‘वह भगवान राम के वंशज हैं और सीता मैया मां जगदंबा हैं. उनकी सुंदरता की कल्पना नहीं की जा सकती है. राम और रावण जैसे लोग उनके कायल थे.”

उन्होंने कहा,”आज मुख्यमंत्री गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट दोनों मेरे पीछे भाग रहे हैं. मुझ में कोई तो ‘क्वालिटी’ होगी.” वीडियो में मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा के लोग हिन्दू-मुसलमान के नाम पर, मंदिर- मस्जिद के नाम पर, पाकिस्तान-हिंदुस्तान के नाम पर, योगी-मोदी के नाम पर, आरएसएस की विचारधारा के नाम पर वोट मांगते हैं जबकि कांग्रेस देश को आजाद कराने वालों जैसे मौलाना आजाद, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल के नाम पर वोट मांगती है . उन्होंने कहा,”राजेन्द्र गुढा अपने कर्मो, अपने चेहरे पर वोट मांगता है, उसे किसी के टिकट की जरूरत नहीं है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu