विनय कुमार सक्सेना दिल्ली के नए उपराज्यपाल नियुक्त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 23 May 2022 09:24 PM
विनय कुमार सक्सेना दिल्ली के नए उपराज्यपाल नियुक्त
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. विनय कुमार सक्सेना को सोमवार को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई. सक्सेना, अनिल बैजल का स्थान लेंगे, जिन्होंने ”निजी कारणों” का हवाला देते हुए पिछले सप्ताह पद से इस्तीफा दे दिया था.

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया, ”भारत के राष्ट्रपति को श्री विनय कुमार सक्सेना को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है.” उल्लेखनीय है कि तत्कालीन उपराज्यपाल नजीब जंग के अचानक इस्तीफा देने के बाद 1969 बैच के आईएएस अधिकारी बैजल को दिसंबर 2016 में दिल्ली का 21वां उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu