Virat Kohli: ट्विटर में भी विराट कोहली के पांच करोड़ फॉलोअर्स पूरे, यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 13 Sep 2022 03:49 PM
ऑडियो सुनें

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के ट्विटर पर पांच करोड़ (50 मिलियन) फॉलोअर्स हो चुके हैं। इसके साथ ही कोहली दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम और ट्विटर दोनों जगहों पर पांच करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। साल 2020 में ही इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 50 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके थे। इस साल जून के महीने में कोहली ने इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स भी पूरे किए थे। विराट के अलावा कोई भी क्रिकेटर यह उपलब्धि नहीं हासिल कर पाया है।

विराट ट्विटर पर पाचवें सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीट हैं। इस मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं। उन्हें 95 करोड़ के करीब लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं। फुटबॉल खिलाड़ी वेन रूनी इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। बास्केटबॉल के केविन दुरंत तीसरे और फुटबॉल खिलाड़ी नेमार चौथे स्थान पर हैं।

1020 दिन बाद विराट ने लगाया शतक
एशिया कप में भारत के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली ने 122 रन की शानदार पारी खेली थी। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह विराट का पहला शतक था। इससे पहले उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 94 रन था। इस पारी के साथ ही विराट टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। नवंबर 2019 के बाद पहली बार उन्होंने शतक लगाया था। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में कोहली के बल्ले से कोई शतक निकला था। अब टी20 क्रिकेट में कोहली के शतक लगाने के बाद उनके फॉर्म में लौटने की उम्मीद है। इस बीच फैंस का बढ़ता सपोर्ट उन्हें और आत्मविश्वास देगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news