ब्रिटेन में मतदाता मानते हैं अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे ऋषि सुनक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Jul 2022 07:34 PM
ब्रिटेन में मतदाता मानते हैं अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे ऋषि सुनक
ऑडियो सुनें

लंदन. ब्रिटेन में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के समर्थक मतदाताओं में से लगभग आधे का मानना है कि ऋषि सुनक एक अच्छे प्रधानमंत्री होंगे. रविवार को एक नये ओपिनियन पोल में यह दावा किया गया.

‘द संडे टेलीग्राफ’ की एक खबर के अनुसार जेएल पार्टनर्स द्वारा किये गये ओपनियन पोल में 4,400 से अधिक लोगों को शामिल किया गया. इसमें यह बात सामने आयी कि 2019 के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी का समर्थन करने वालों में से 48 प्रतिशत का मानना है कि भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक सुनक एक अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे.

यह पहला सर्वेक्षण है जिसमें प्रधानमंत्री पद की दौड़ में विदेश मंत्री लिजÞ ट्रस को दूसरे स्थान पर रखा गया है. सर्वेक्षण में शामिल व्यक्तियों में से 39 प्रतिशत ने प्रधानमंत्री पद के लिए ट्रस का और 33 प्रतिशत ने व्यापार मंत्री पेनी मोर्डौंट का समर्थन किया है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu