एशेज के बाद टेस्ट से संन्यास की अटकलों को वॉर्नर ने किया खारिज…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 26 Jul 2023 03:00 PM
एशेज के बाद टेस्ट से संन्यास की अटकलों को वॉर्नर ने किया खारिज…
ऑडियो सुनें

लंदन: आस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बृहस्पतिवार से ओवल पर शुरू हो रहे आखिरी क्रिकेट टेस्ट से पहले संन्यास की अटकलों को खारिज किया लेकिन इसकी पुष्टि की कि वह अगले साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे ।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा था कि उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट के दौरान ऐसी फुसफुसाहटें सुनी है कि पांचवां एशेज टेस्ट वॉर्नर का आखिरी होगा।

वॉर्नर ने हालांकि ऐसी अटकलों को खारिज किया। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने वॉर्नर के हवाले से कहा ,‘‘ मैं कोई घोषणा करने नहीं जा रहा हूं । पाकिस्तान श्रृंखला के बाद हालांकि टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलूंगा।’’ 36 वर्ष के वॉर्नर ने पिछले महीने कहा था कि वह पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू श्रृंखला के बाद संन्यास का ऐलान करेंगे। वह चाहते हैं कि आखिरी टेस्ट नववर्ष पर सिडनी में अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलें। वॉन ने स्टीव स्मिथ के संन्यास की संभावना भी जताई जिस पर वॉर्नर ने कहा ,‘‘यह मजाक है । मैं इसे गंभीरता से नहीं लेता ।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav