ओटीटी पर आने के लिए अव्यवस्था को तोड़ने वाला किरदार ढूंढ़ रही थी : वाणी कपूर

मुंबई. अभिनेत्री वाणी कपूर ने कहा कि वह डिजिटल जगत में अपने पदार्पण के लिए अव्यवस्थाओं को तोड़ने वाली कहानी चाहती थीं और ‘मंडला मर्डर्स’ उनके लिए अच्छा अवसर लेकर आई. यशराज फिल्म एंटरटेनमेंट की यह सीरिज एक क्राइम थ्रिलर है, जिसका निर्देशन गोपी पुथरण ने किया है, जिन्हें ‘मर्दानी 2’ के निर्देशन के लिए जाना जाता है.

वाणी ने एक बयान में कहा, ”मैं ओटीटी पर अपने पदार्पण के लिए अव्यवस्था को तोड़ने की कहानी जैसा कुछ तलाश कर रही थी. मैं ‘मंडला मर्डर्स’ के लिए गोपी पुथरण जैसे व्यक्ति के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. यह क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसने मुझे एक ऐसी शैली में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया, जिसमें मैंने आज से पहले कभी प्रयास करने के बारे में सोचा भी नहीं था.” ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की अभिनेत्री ने बताया कि वह फिलहाल सीरीज की शूटिंग कर रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उनके काम को पसंद करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘मंडला मर्डर्स’ ने वास्तव में मुझे एक दमदार प्रस्तुति देने के लिए एक अभिनेत्री के रूप में प्रेरित किया और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे सराहेंगे एवं प्यार देंगे.” ‘मंडला मर्डर्स’ में वैभव राज गुप्ता, सुरवीन चावला और जमील खान जैसे मंझे हुए कलाकार मुख्य किरदार में दिखाई देंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button