हम सभी में कुछ न कुछ खास है: अभिनेत्री अनन्या पांडे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 10 Aug 2022 06:19 PM
हम सभी में कुछ न कुछ खास है: अभिनेत्री अनन्या पांडे

ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कहा कि उनकी बचपन की सहेलियां सुहाना खान और शनाया कपूर हमेशा से अभिनेत्री बनना चाहती थीं और अब जब वे बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं तो पांडे बेहद उत्साहित हैं. अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना, जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द आर्चीज’ के साथ फिल्म उद्योग में कदम रखेंगी, जबकि संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘बेधड़क’ से फिल्मी सफर की शुरुआत करेंगी.

अभिनेता चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी अनन्या (23) ने अपने करियर की शुरुआत 2019 में फिल्म ‘स्टूडेंट आॅफ द ईयर टू’ से की थी. अनन्या ने कहा, ”हम बहनों की तरह हैं. हम तीनों एक जैसी हैं लेकिन हम सभी में कुछ न कुछ खास है. हमने हमेशा अभिनेत्री बनने की बातें की हैं. यह हम तीनों का सपना था. मैंने पहले काम करना शुरू किया, इसलिए मैं अपने अनुभव साझा करती रहती हूं.” पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि वे दोनों जो कुछ भी हो रहा है उससे प्रभावित नहीं होती हैं. दोनों जैसी हैं वैसी रहती हैं. मैं उन्हें वैसे ही प्यार करती हूं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu