टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी, सरकार ने अनुमति नहीं दी

नयी दिल्ली. भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप में भाग नहीं लेगी क्योंकि सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के कारण उसे पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी है. मंगलवार को राष्ट्रीय महासंघ ने यह जानकारी दी. पाकिस्तान में 23 नवंबर से तीन दिसंबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम को बुधवार को वाघा सीमा पार करनी थी. भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए खेल मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया था लेकिन विदेश मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिल सकी.

भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (आईबीसीए) के महासचिव शैलेंद्र यादव ने पीटीआई से कहा, ”हमें अनौपचारिक रूप से बताया गया है कि दृष्टिबाधित टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हमें कल वाघा सीमा पर जाना था. लेकिन अभी तक मंत्रालय के अधिकारियों से कोई मंजूरी नहीं मिली है. इसलिए हम थोड़े निराश हैं.” यादव ने कहा, ”वे कह रहे हैं कि जब मुख्यधारा की क्रिकेट टीम सुरक्षित नहीं है तो आप वहां कैसे सुरक्षित रह सकते हैं. बेशक हम निर्णय को स्वीकार करेंगे लेकिन अंतिम क्षण तक फैसले को क्यों रोके रखा गया. हमें एक महीने या 25 दिन पहले क्यों नहीं बताया गया. एक प्रक्रिया है.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button