अपनी बल्लेबाजी से प्रशंसकों का फिर मनोरंजन करने की कोशिश करूंगा : सहवाग

लखनऊ. ‘मुल्­तान के सुल्­तान’ नाम से मशहूर भारत के पूर्व विस्­फोटक सलामी बल्­लेबाज वीरेन्­द्र सहवाग ने कहा है कि ‘लीजेंड्स क्रिकेट लीग’ के जरिये क्रिकेट के मैदान पर फिर से उतरने की उन्­हें खुशी है और वह बल्­लेबाजी के जरिये अपने प्रशंसकों का फिर से मनोरंजन करने की कोशिश करेंगे.

लीजेंड्स क्रिकेट लीग में गुजरात जायंट्स टीम की कप्­तानी कर रहे सहवाग ने सोमवार को लखनऊ के इकाना स्­टेडियम में मणिपाल टाइगर्स के साथ मुकाबले से पहले यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा ”एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर उतरने की खुशी है. कोशिश करूंगा कि प्रशंसकों का अपनी बल्लेबाजी के द्वारा फिर से मनोरंजन करूं. उम्­मीद करता हूं कि हमारी टीम अच्­छा खेले और ट्राफी जीते.” लंबे समय बाद क्रिकेट मैदान पर लौटने के लिये फिटनेस बनाये रखना कितना चुनौतीपूर्ण है. इस सवाल पर सहवाग ने कहा, ”हम लोग अब वैसे फिट नहीं हैं जैसे पहले भारतीय टीम के लिये खेलते वक्­त थे. दिमाग बहुत अच्­छी तरह काम कर रहा है मगर शरीर उस तरह काम नहीं करता. यह उम्र की दिक्­कत होती है, लेकिन महत्­वपूर्ण बात यह है कि दूसरी टीमों में भी इसी उम्र के खिलाड़ी खेल रहे हैं, इसलिये मामला बराबरी का रहता है.”

टेस्­ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्­लेबाज सहवाग ने कहा, ”इस उम्र में बल्­लेबाजी करने में तो इतनी दिक्­कत नहीं है जितनी गेंदबाजों को होती है, इसलिये दो सुपरसब खिलाड़ी खिलाने के नियम का इस्­तेमाल करके हम इसे बेहतर ढंग से सम्­भाल सकते हैं.” अंडर-19 खिलाडियों के लिये भी कोई लीग शुरू करने की जरूरत के सवाल पर सहवाग ने कहा कि वह चाहते हैं कि बिल्कुल निचले स्तर से स्­कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अच्­छा हो, जहां से आप अच्­छे खिलाड़ियों को तराश सकें जो अंडर-19, रणजी और फिर भारत के लिये खेल सकें.

गुजरात जायंट्स के आयरिश खिलाड़ी केविन ओ ब्रायन ने इस अवसर पर कहा कि वह भारत आकर खुश हैं,क्योंकि यहां क्रिकेट एक जुनून है, इस टूर्नामेंट को लेकर गजब का उत्­साह है. उन्­होंने कहा कि वह सहवाग के साथ ओपंिनग करने का लुत्फ उठा रहे हैं.
टीम के कोच वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि लीजेंड्स क्रिकेट लीग एक शानदार मंच है. गुजरात जायंट्स के कई खिलाड़ी जैसे सहवाग, क्रिस गेल और दिलशान वाकई जायंट्स हैं. टीम का मूल मंत्र यही है कि लोगों का मनोरंजन हो और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्­ठ दें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button