छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 15 Dec 2024 10:43 PM
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा और इसमें चार बैठकें होंगी. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि 18 दिसंबर को गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है. गुरु घासीदास ने 18वीं सदी में सतनामी संप्रदाय की स्थापना की थी.

राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 54, कांग्रेस के 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक विधायक शामिल है. भाजपा विधायकों ने आगामी सत्र की रणनीति पर चर्चा के लिए शुक्रवार को बैठक की थी जबकि कांग्रेस विधायकों ने इस तरह की बैठक शनिवार को की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu