काम कीजिए और जानिए कि मैं इस उम्र में भी क्यों काम कर रहा हूं : अमिताभ बच्चन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Aug 2024 08:29 PM
काम कीजिए और जानिए कि मैं इस उम्र में भी क्यों काम कर रहा हूं : अमिताभ बच्चन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रविवार को कहा कि उनके सहकर्मी अक्सर उनसे पूछते हैं कि वह इस उम्र में भी क्यों काम कर रहे हैं, लेकिन उनके पास इस सवाल का कोई और जवाब नहीं है, सिवाय इसके कि यह काम करने का महज एक और अवसर है.
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16वें सीजन की मेजबानी कर रहे बच्चन (81) ने कहा कि जैसे लोग उनके पेशेवर जीवन को लेकर तरह-तरह के निष्कर्ष निकालने के लिए स्वतंत्र हैं, वैसे ही उन्हें भी काम करते रहने की आजादी है.

बच्चन (बिग बी) ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ”…वे सेट पर मुझसे पूछते रहते हैं… वे मेरे काम करने की वजह जानना चाहते हैं… लेकिन मेरे पास इसका कोई और जवाब नहीं है, सिवाय इसके कि यह मेरे लिए काम करने का एक और अवसर है…भला और क्या कारण हो सकता है….” उन्होंने कहा, ”लोग इसके पीछे की वजह और परिस्थितियों को लेकर तरह-तरह के निष्कर्ष निकालते हैं… लेकिन खुद को मेरी जगह रखकर देखिए और जानिए… शायद आप सही हों… या शायद नहीं… आप निष्कर्ष निकालने के लिए स्वतंत्र हैं और मुझे अपना काम करते रहने की आजादी है….” बच्चन ने कहा कि इस उम्र में भी उनके काम करते रहने की वजह भले ही स्पष्ट नहीं है, लेकिन लोग अगर जानना चाहते हैं कि वह खुद को क्यों व्यस्त रखते हैं तो उन्हें स्वयं भी काम करना शुरू कर देना चाहिए.

उन्होंने कहा, ”…और बात करने के लिए कोई मुद्दा न होने से आप भले ही रेत के महल बनाने और इसका आनंद लेने के लिए प्रेरित होते हों… लेकिन रेत के महल समय के साथ ढह जाते हैं… आप भले ही उन्हें बना लें, लेकिन क्या आप उन्हें टिकाए रख सकते हैं…अगर आपको इस तरह के निष्कर्ष निकालने की आदत है तो निकालते रहिए… मुझे कोई वजह नहीं गिनानी, मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि मैं काम करता हूं…अगर आपको कोई समस्या है, तो… काम कीजिए और वजह का पता लगाइए.” बिग बी हाल में ‘काल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल साबित हुई. वह जल्द ही रजनीकांत अभिनीत ‘वेट्टैयन’ में दिखेंगे.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !
  2. 2 प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का ऐलान, रायपुर जिला में बनेगा सेवा पार्क, नागरिक कर सकेंगे जरूरतमंदों के लिए दान, बिरसा मुंडा को भी याद किया
  3. 3 आईजी अजय यादव का मोहला-मानपुर दौरा, कानून व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, जिमनेजियम की शुरूआत
  4. 4 मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu