WPL 2026: नीलामी में उतरेंगे 277 खिलाड़ी, 73 स्लॉट खाली; दीप्ति-हीली-वोल्वार्ट समेत आठ क्रिकेटर मार्की सेट में

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 21 Nov 2025 03:31 PM
WPL 2026: नीलामी में उतरेंगे 277 खिलाड़ी, 73 स्लॉट खाली; दीप्ति-हीली-वोल्वार्ट समेत आठ क्रिकेटर मार्की सेट में

ऑडियो सुनें

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की नीलामी के लिए खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। इस बार रिकॉर्ड 277 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगी, जबकि उपलब्ध स्लॉट सिर्फ 73 हैं। नीलामी 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगी और दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगी। पिछले सीजन की तुलना में नीलामी में उतरने वाले खिलाड़ियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है, जिससे साफ झलकता है कि महिला प्रीमियर लीग तेजी से लोकप्रिय हो रही है और दुनियाभर की महिला क्रिकेटरों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी है।

भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों का संतुलन

नीलामी सूची में इस बार 194 भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनमें 52 कैप्ड खिलाड़ी और 142 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। कैप्ड मतलब वो खिलाड़ी जो अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं और अनकैप्ड जिन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है। इनकी भिड़ंत टीमों के लिए उपलब्ध 50 भारतीय स्लॉट्स के लिए होगी। वहीं विदेशी खिलाड़ियों के सेक्शन में भी बेहतरीन क्रिकेटर्स शामिल हैं। कुल 83 विदेशी खिलाड़ी सूची में हैं, जिनमें 66 कैप्ड खिलाड़ी और 17 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। इनके लिए 23 स्लॉट्स उपलब्ध हैं।

बेस प्राइस ब्रैकेट: किस पर लगेगी बड़ी बोली?

बेस प्राइस भी इस बार काफी चर्चा में है। इस बार 30 लाख रुपये, 40 लाख रुपये और 50 लाख रुपये की बेस प्राइस रखी गई है। 30 लाख की बेस प्राइस में रजिस्टर कराने वाली 88 खिलाड़ी हैं। वहीं, 40 लाख की बेस प्राइस में 11 खिलाड़ी और 50 लाख की बेस प्राइस में 19 खिलाड़ी हैं। यानी 30 लाख वाला वर्ग इस बार सबसे बड़ा समूह है, जिससे साफ है कि इस ब्रैकेट में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital