भारत की विकास गाथा को दुनिया के सामने ले जाएं रचनाकार: गोयल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 13 Mar 2025 07:00 PM
भारत की विकास गाथा को दुनिया के सामने ले जाएं रचनाकार: गोयल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों से भारत की गाथा को दुनिया तक पहुंचाने तथा आर्थिक वृद्धि में और योगदान देने का आग्रह किया. उन्होंने अपने काम के केंद्र में विश्वास और प्रामाणिकता रखने और अपने कार्यों के लिए जिम्मेदारी और जवाबदेही लेने की भी बात कही. गोयल ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कम लागत वाले डेटा (इंटरनेट) तक पहुंच इस सरकार की डिजिटल इंडिया नीति के प्रमुख स्तंभों में से एक रही है. इसने भारत को वैश्विक स्तर पर डेटा का सबसे बड़ा उपभोक्ता बना दिया है.

उन्होंने कहा, ”हमारे डेटा की लागत यूरोप, अमेरिका या किसी अन्य विकसित देश की तुलना में बहुत कम है. जब हम कम लागत वाले डेटा को भारत के पास मौजूद उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभा के साथ जोड़ते हैं, तो हमारे पास रचनात्मकता और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक क्रांति होती है और यह हमारा इंतजार कर रही है.” मंत्री ने भारत के रचनात्मक क्षेत्र में व्यापक अवसरों का भी जिक्र किया. यह फिल्म, नाटक और थिएटर जैसे पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़कर गेमिंग, एआई (कृत्रिम मेधा)-संचालित सामग्री निर्माण और डिजिटल मीडिया को शामिल करने के लिए तेजी से विकसित हो रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu