पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर योगी, अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की.मुख्­यमंत्री योगी आदित्­यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण ंिसह की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को विधानसभा में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. योगी के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्­ना समेत कई प्रमुख नेताओं ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की.माल्यार्पण करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ”श्रद्धेय चौधरी चरण ंिसह जी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री के रूप में सदैव गांवों के विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने व अन्नदाता किसानों की भूमिका को इसके साथ जोड़ने का उल्लेखनीय कार्य किया.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button