ब्रेकिंग : दशहरा, दीपावली एवं शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

कुल 15 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आज एक आदेश जारी करते हुए दशहरा, दीपावली एवं शीतकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया।

आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 यानि पांच दिनों का अवकाश रहेगा। इसी तरह दीपावली अवकाश 06 नवंबर से 10 नवंबर 2026 यानि पांच दिनों का रहेगा। जबकि शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 यानि पांच दिनों के लिए घोषित किया गया है।

स्पष्ट है कि कुल 15 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है जो शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डीएड, बीएड, एमएड महाविद्यालयों में लागू होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button