मुंबई में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला।
ग्लैमर और रौनक से सजी इस पार्टी में कई सेलिब्रिटीज अपने शानदार अंदाज में पहुंचे। सितारों के स्टाइलिश लुक्स और दिवाली सेलिब्रेशन ने महफिल में चार चांद लगा दिए।
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की स्टार-स्टडेड दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने एक साथ धमाकेदार एंट्री ली। पार्टी में दोनों सितारे बेहद खूबसूरत और रॉयल ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए।
दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा. इस खास मौके पर सोनल चौहान, विजय वर्मा, सोनम बाजवा और मौनी रॉय समेत कई सितारे शामिल हुए.