जम्मू-कश्मीर के पुंछ में फंसे 10 यात्रियों को बचाया गया

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मुगल रोड पर सेना और पुलिस के संयुक्त दल ने एक बच्चे समेत 10 यात्रियों को बचा लिया. एक रक्षा प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने कहा कि खराब मौसम के कारण मुगल रोड पर पीर की गली के पास भूस्खलन के चलते 10 यात्री फंस गए थे. उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे बचाव अभियान शुरू किया. प्रवक्ता ने कहा, ”उनकी हिम्मत बढ़ाने के बाद बचाव टीम ने तत्काल सड़क साफ करनी शुरू कर दी और फिर एक महिला व एक बच्चे समेत 10 लोगों को बचाकर पोशना में सेना की चौकी पर ले जाया गया, जहां उन्हें खाने-पीने का सामान दिया गया.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button