काठमांडू. काठमांडू से लगभग 25 किलोमीटर पश्चिम में मंगलवार को एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के पलटने से 12 भारतीय श्रद्धालु और एक नेपाली चालक घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. घटना मकवानपुर जिले के मातातीर्थ क्षेत्र के पास इंद्रसरोवर ‘रूरल म्यूनिसपैल्टी’ की है. वाहन में तीन बच्चों सहित 12 तीर्थयात्री सवार थे. अचानक नियंत्रण खो जाने के वाहन पलट गया.
वाहन दक्षिणी नेपाल के शहर बीरगंज से काठमांडू की ओर जा रहा था. पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया. चालक की पहचान 25 वर्षीय अनिल कुमार शाह के रूप में की गई है और जांच के लिए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. ये भारतीय श्रद्धालु विजयादशमी के अवसर पर काठमांडू घाटी की तीर्थ यात्रा पर थे.